अनुपालन और मुकदमेबाजी से बचने के लिए सरकार कानूनों को सरल बनाने की इच्छुक - मेघवाल

Painter: Artist busy on his creative work

ICAI

21 अक्टूबर 2024                            7.35 PM 

नागपुर - आईसीएआई (डब्ल्यूआईआरसी) की नागपुर शाखा ने आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण सिविल लाइन्स, नागपुर में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ एक इंटरैक्टिव बैठक आयोजित की।

उपाध्यक्ष सीए दिनेश राठी ने अर्जुन राम मेघवाल का नागपुर में स्वागत किया गया। मेघवाल ने सरकार द्वारा लागू किये गये नये कानूनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कर प्रणाली को मजबूत करने और कर चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सुझाव देने का अनुरोध किया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि सरकार अनुपालन और मुकदमेबाजी से बचने के लिए कर कानूनों को सरल बनाने की इच्छुक है।

नागपुर शाखा सचिव सीए स्वरूपा वजलवार ने मंत्री को अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालने के लिए धन्यवाद दिया। नागपुर शाखा के कोषाध्यक्ष सीए दीपक जेठवानी, सीए किशोर दीवानी, सीए जे एस उबेरॉय, सीए सुरेन दुरुगकर, सीए मुकेश अग्रवाल, सीए सुदेश बांठिया, सीए कपिल हिरानी, ​​सीए शुभम पटेल, सीए अभय अग्रवाल, सीए महावीर अटल, सीए प्रतीक साधरानी व अन्य उपस्थित थे।




Posted in