कैट वूमेंस बिजनेस क्लब की स्थापना

Painter: Artist busy on his creative work

CAIT

महिलाओं को अर्थव्यवस्था की मुख्य धारा से जोड़ेंगे - भरतिया 

20 अक्टूबर 2024                              3.00 PM 

नागपुर - नागपुर की महिलाओं ने कैट बिजनेस क्लब की स्थापना करते हुए कैट वूमेन बिजनेस नेटवर्किंग के बारे में चर्चा की।  उपस्थित सभी महिलाओं ने अपने-अपने कौशल की बात बताई। किस चीज में कौन सी महिला आगे बढ़ सकती है, कैसे हम मिलकर व्यापार कर सकते हैं, इन सभी बातों पर चर्चा हुई।  खान-पान बनाने और पर्यटन से संबंधित महिलाओं के साथ सौंदर्य प्रसाधन का कार्य करने वाली महिलाओं ने अपनी बातें रखी।  ऐसे कई विषयों के ऊपर चर्चा हुई।  हमें पूरी उम्मीद है की आने वाले समय में हम महिलाओं का सशक्त बिजनेस क्लब खड़ा कर सकेंगे। ऐसा राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया ने कहा।

रोजगार संबंधित चर्चा में  काफी महिलाओं का सहभाग रहा। सभी  ने अपने परिचय के साथ अपने व्यापार के बारे में  जानकारी दी। आपस में नेटवर्किंग कैसा बढाना है, इस पर भी चर्चा की।  एक दूसरे का हौसला बढ़ाते हुए  कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष  बी सी  भरतिया की  उपस्थिति  में  कैट वूमेंस बिजनेस क्लब की स्थापना की नींव रखी गई।

आज की बैठक में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में मुख्य रूप से कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी  भरतिया,सनातन समिति संयोजिका, दीपा पचौरी,निरंजना गांधी, शिवानी सिंह, रूप नंदी, मेघा दीक्षित  ,रितु गुप्ता, पूजा गुप्ता, प्रीति गुप्ता ,आरती बादल ,स्वीटी गुप्ता, सुनंदा क्षीरसागर ,शिप्रा सिंह राठौड़, पल्लवी बोकरे, तनु हिरवानी, त्रिलोक कौर, अमिता सोलंकी, प्रेरणा सोलंकी आदि उपस्थित थे।




Posted in