होलसेल क्लाॅथ एंड यार्न मर्चेंट एसोसिएशन के तोष्णीवाल अध्यक्ष,थावरानी सचिव

Painter: Artist busy on his creative work

The-wholesale-cloth-&- yarn-merchant-association

19 अक्टूबर 2024                               3.20 PM

नागपुर - दि होलसेल क्लाॅथ एंड यार्न मर्चेंट एसोसिएशन के सत्र 2024-26 के लिए हुए चुनाव में नारायण तोष्णीवाल अध्यक्ष व प्रताप थावरानी सचिव बने हैं। उपाध्यक्ष प्रकाश डागा व मानक भूतड़ा, सहसचिव कन्हैयालाल कृपलानी व ओमप्रकाश लालवानी, कोषाध्यक्ष पद के लिए कमलकिशोर सारडा का चयन किया गया है।

कार्यकारिणी सदस्यों में अरविंद चांडक, भूषण सकोडे, घनश्याम राठी, गोपाल मुल्तानी,जेठमल डागा, मनोज लोया, मुकेश जसोरे, पीयूष शाह,ऋषभ भूतड़ा, उमाकांत जाजू का चयन किया गया है। राम‌अवतार तोतला व महेशकुमार कुकडेजा मनोनीत सदस्य हैं। न्याय कमेटी सदस्यों में अशोक हुडिया, अनुराग सारडा, राजेश लोया, विजय आड़तिया, वसंतराव ठुमशे, राजेश लालवानी व महेश बत्रा को शामिल किया गया है। चुनाव अधिकारी मोतीलाल चोईथानी थे। बड़ी संख्या में सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे।




Posted in