Deepak-Agencies
लालवानी दंपत्ति का अनोखा उत्कृष्ट उपक्रम
16 अप्रैल 2026 7.45 PM
नागपुर - स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की जन जागृति करने के उद्देश्य से दीपक एजेन्सीज के संचालक दीपक लालवानी तथा सोनल लालवानी द्वारा गर्मी सुरक्षा संदेश पोस्टर एवं लीफलेट का निर्माण किया गया है। यह पोस्टर्स और लीफलेट के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा ।
गर्मी सुरक्षा संदेश पोस्टर एवं लीफलेट पर सात मुख्य संदेश- कुछ खाए बगैर घर से ना निकलेॅ, बाहर निकलते समय टोपी पहनें, कान ढक कर रखें, आंखों पर गॉगल पहनें,एसी या कूलर से निकलते ही तुरंत धूप या गर्मी में न जाएं,ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं जिससे शरीर में जल की कमी ना हो,फलों का रस, दही, मठ्ठा, आम का पन्ना, छाछ का सेवन करें,नरम मुलायम एवं सूती कपड़े पहनें, खाने में तली हुई मसालेदार चीजों से दूर रहें अंकित हैं।
लालवानी दंपत्ति पिछले 2 दशकों से नागपुर शहर में विभिन्न लोक कल्याण मुद्दों के बारे में जागरूकता लाने के लिए लगातार सामाजिक कार्य कर रहे हैं। इससे पहले भी भैरों सिंह शेखावत, प्रणब मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी, नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली, भगत सिंह कोश्यारी, नितिन गडकरी, वसुंधरा राजे सिंधिया, शिवराज पाटिल, डॉ. हर्षवर्धन, अशोक गहलोत ने लालवानी दंपत्ति के लोक कल्याण कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी।गर्मी”सुरक्षा संदेश पोस्टर एवं लीफलेट का मुफ्त वितरण किया जाएगा। इसे प्राप्त करने के लिए संपर्क करें - दीपक लालवानी, दीपक एजेन्सीज, दीपक आर्केड, रेसिडेन्सी रोड, सदर, नागपुर


























































































