आईसीएआई की एमएसएमई कमेटी में सीए जुल्फेश शाह नामित

Painter: Artist busy on his creative work

Julfesh-shah

14 अप्रैल 2026                 7.35 PM

नागपुर - शहर के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए जुल्फेश शाह को वर्ष 2026-27 के लिए विर्क ऑफ इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की एमएसएमई एवं स्टार्टअप कमेटी में नामित किया गया है। आईसीएआई ने एमएसएमई क्षेत्र की बेहतरी के लिए सरकार को विशेषज्ञ सुझाव तथा एमएसएमई नीति के लिए महत्वपूर्ण सुझाव देने के दृष्टिकोण एवं एमएसएमई के सशक्तिकरण के लिए एवं संबंधित विभिन्न मुद्दों पर काम करने हेतु इस समिति का गठन किया है।

​उक्त समिति के तत्वावधान में आईसीएआई ने अपने एक्सपर्ट सदस्यों के सहयोग से भारतीय एमएसएमई और स्टार्टअप के लिए एक स्थायी ढांचा विकसित करके विभिन्न क्षमता निर्माण उपाय करने की योजना बनाई है। इसका और एक उद्देश्य विभिन्न पहल के द्वारा एमएसएमई और स्टार्टअप के सशक्तिकरण के लिए तरीके और साधन विकसित करना भी है। सीए शाह ने समिति में योगदान करने का अवसर देने के लिए आईसीएआई, विर्क के अध्यक्ष सीए सौरभ अजमेरा का आभार व्यक्त किया है।









Posted in