पंजाब नेशनल बैंक ने धूमधाम से मनाया 132वां स्थापना दिवस

Painter: Artist busy on his creative work

PNB

13 अप्रैल 2026                       3.15 PM

नागपुर - देश के अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक द्वारा कल  132वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर दिलीप कुमार कापड़ी, मण्डल प्रमुख नागपुर की अध्यक्षता में  स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर पीएनबी के सम्मानित ग्राहकों के साथ-साथ पीएनबी के भूतपूर्व कर्मचारी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
 
सर्वप्रथम पीएनबी के संस्थापक पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। लाला लाजपत राय की ओर से 1894 में स्थापित पंजाब नेशनल बैंक की गौरवशाली यात्रा को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया। दिलीप कुमार कापड़ी ने कहा कि देश का पहला स्वदेशी बैंक होने के नाते पीएनबी ने सदैव भारत के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बैंक की उतरोत्तर प्रगति के लिए बैंक के ग्राहकों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि पीएनबी अपने ग्राहकों के प्रति सचेत है, बैंक ने अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को लाकर ग्राहकों को आत्मनिर्भर बनाया है । 

ग्राहकों की हर जरुरत की पूर्ति करने हेतु पंजाब नैशनल बैंक ऋण देने को तत्पर है। ग्राहक सेवा किसी भी संगठन का आधार होती है। उन्होंने पीएनबी नागपुर के समस्त स्टाफ सदस्यों से आह्वान किया कि वे अधिक लगन, निष्ठा एवं तत्परता से अपना कार्य निष्पादित करें ताकि बैंक हर चुनौती का मुकाबला कर सके। उन्होंने बैंक की सेवाओं एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।

दिलीप कुमार कापड़ी द्वारा बैंक के प्रतिष्ठित ग्राहकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नागपुर मण्डल की सभी शाखाओं में स्थापना दिवस पर लाइटिंग एवं बलून लगाकर उन्हें आकर्षक रूप से सजाया गया ।









Posted in