विदर्भ पैन एंड स्टेशनर्स एसोसिएशन के अर्जुनदास आहूजा अध्यक्ष बने

Painter: Artist busy on his creative work

Vidarbh-pen-&-stationers-association

19 सितम्बर 2024          5.40 PM 

नागपुर - विदर्भ पैन एंड स्टेशनर्स एसोसिएशन की 11वीं सर्व साधारण सभा का आयोजन किया गया। प्रारंभ में सीए संदीप जोतवानी ने केंद्रीय आम बजट 2024 की जानकारी दी। इस अवसर पर वर्ष 2024-26 हेतु न‌ई कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया। चुनाव अधिकारी जोतवानी ने पदाधिकारियों के चुनाव के लिए नाम आमंत्रित किए।

अध्यक्ष पद पर अर्जुनदास आहूजा, उपाध्यक्ष राकेश आहूजा, सचिव संजय गुप्ता, सहसचिव अशोक कुमार गांधी तथा कोषाध्यक्ष सुनील आदमने के नाम प्रस्तावित किए गए और सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। कार्यकारिणी सदस्यों में कन्हैयालाल मोटवानी, रामाप्रसाद देवशेट्टी,अमर हिरानी, अदनान साचे, चुन्नीलाल चेलानी,रवि उमरेड़कर शामिल हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा एवं सचिव संजय गुप्ता का शाल श्रीफल से सत्कार किया गया। अर्जुनदास आहूजा ने न‌ई टीम का निर्विरोध निर्वाचन के लिए आभार जताया।




Posted in