नागपुर पेंट मर्चेंट एसोसिएशन के जोहर अध्यक्ष, आर्वीवाला सचिव बने

Painter: Artist busy on his creative work

Nagpur-paint-merchant-association

18 सितम्बर 2024      7.55 PM 

नागपुर - नागपुर पेंट मर्चेंट एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा एवं चुनाव हल्दीराम सीताबर्डी में संपन्न हुए। इस अवसर पर मंच पर अध्यक्ष मोइज हकिमी, उपाध्यक्ष मनोज कुमर्ले, सचिव वासू कालानी,सह सचिव शब्बीर आर्वीवाला,कोषाध्यक्ष पंकज पोपटानी जन सम्पर्क अधिकारी प्रदीप रुखियाना उपस्थित थे।

कोड ऑफ एथिक काइद जोहर द्वारा प्रस्तुत किया गया। गत वर्ष की मिनिट्स का वाचन वासू कालानी ने किया। लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष पंकज पोपटानी द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष मोइज हकिमी ने अपने कार्य काल के दौरान हुए कार्यों का उलेख किया और सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। चुनाव अधिकारी की भूमिका पूर्व अध्यक्ष अतुल आदमने एवम सुरेश आहूजा ने बखूबी निभाई।

नई कार्यकारणी में अध्यक्ष काइद जोहर,उपाध्यक्ष द्वय प्रदीप रुखियाना,दीपक दुदानी,सचिव शब्बीर आर्वीवाला,सह सचिव रमेश पुराणिक कोषाध्यक्ष पंकज पोपटानी,सदस्य तयब भाई,विनोद दुदानी,मोहित जेठानी,खुजेमा नागपुरवाला सलाहकार समिति में अतुल आदमने,कैप्टन धारिया,सुनील नगरकर, सुरेश पोपटानी,वासू कालानी एवं निवर्तमान अध्यक्ष मोइज हकिमी सभी निर्विरोध चुने गये। मंच संचालन प्रदीप रुखियाना ने किया।सभा में बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे‌।




Posted in