विदर्भ प्लास्टिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अजय अग्रवाल अध्यक्ष, वैभव अग्रवाल सचिव

Painter: Artist busy on his creative work

VPIA

19 अगस्त 2026           10. 25 PM 

नागपुर - विदर्भ प्लास्टिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (वीपीआईए) की 39वीं वार्षिक आम सभा आयोजित की गई। चुनाव अधिकारी किशोर शिर्के की देखरेख में 2026-2028 के कार्यकाल लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अजय अग्रवाल अध्यक्ष, विजय अग्रवाल एवं निशांत बिड़ला उपाध्यक्ष, वैभव अग्रवाल मानद सचिव, सतीश अग्रवाल कोषाध्यक्ष तथा सुनील गर्ग एवं विधान भरतिया को संयुक्त सचिव चुना गया है।

कार्यकारिणी समिति सदस्यों में पूर्व अध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, दिलीप मुरारका,डाॅ. प्रशांत अग्रवाल, राहुल डालमिया, योगेश जैन, वैभव धोंडरीकर, एवं प्रतीक शर्मा का समावेश किया गया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने संबोधन में कहा कि प्लास्टिक उद्योग में तकनीकी, गुणात्मक और उत्पादक क्षमता को सुधारने तथा आधुनिक तकनीकों के साथ भविष्य में विभिन्न विषयों पर सेमिनार्स और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

अध्यक्ष नीलेश अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में एसोसिएशन द्वारा की गई गतिविधियों की जानकारी दी। सचिव अजय अग्रवाल ने 2025-2026 का वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और एसोसिएशन के समक्ष आए मुद्दों से अवगत कराया।प्रशांत अग्रवाल ने 2023-2024 की ऑडिटेड अकाउंट्स की रिपोर्ट पेश की।राकेश सुराना ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी।प्रशांत अग्रवाल ने सभा का संचालन किया और नवनिर्वाचित सचिव वैभव अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।









Posted in