CAIT
13 अगस्त 2026 11.50 AM
नागपुर - भारत मंडपम, नई दिल्ली में भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 का कल भव्य शुभारंभ हुआ। देश के कोने-कोने से आए सैकड़ों व्यापारी, उद्यमी, एमएसएमई, स्टार्टअप्स, निर्माता, निर्यातक और महिला उद्यमी एक मंच पर भारत की क्षमता और संभावनाओं को दुनिया के सामने रख रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 'वोकल फॉर लोकल' का मंत्र अब 'लोकल टू ग्लोबल' की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत में बने उत्पादों की पहुंच दुनिया के बाजारों तक बढ़ रही है और हमारे व्यापारी एवं उद्यमी वैश्विक व्यापार में अपनी नई पहचान बना रहे हैं।
भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 इसी बदलाव को गति देने का एक प्रयास है, जहाँ भारतीय व्यापार को नए बाजार, भारतीय उत्पादों को नई पहचान और हमारे उद्यमियों को नए अवसर मिलेंगे।
भारत के व्यापार और उद्यमिता की इस नई शक्ति के साक्षी बनें, 15 अगस्त तक चलने वाले इस आयोजन में जरूर भाग लें।



















