JAIKA-MOTORS
जयका मोटर्स ने कामठी रोड वर्कशॉप में शुरू किया 'क्विक सर्विस बे', अब 2 से 4 घंटे में होगी नियमित सर्विस
6 अगस्त 2026 5.00 PM
नागपुर - विदर्भ क्षेत्र की अग्रणी एवं सबसे बड़ी टाटा मोटर्स डीलरशिप जयका मोटर्स प्रा. लि. ने ग्राहकों को तेज, गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधाजनक आफ्टर सेल्स सर्विस उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने कामठी रोड़ स्थित अत्याधुनिक वर्कशॉप में 'क्विक सर्विस बे' का शुभारंभ किया है। यह सुविधा विशेष रूप से टाटा ऐस, टाटा मैजिक एवं टाटा विंगर जैसे स्मॉल कमर्शियल व्हेईकल्स के ग्राहकों के लिए शुरू की गई है।
नई सुविधा के माध्यम से नियमित सर्विस एवं निर्धारित मेंटेनेंस कार्यों को कार्य की प्रकृति के अनुसार 2 से 4 घंटे के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही, सभी निर्धारित फ्री सर्विस टाटा मोटर्स के मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जाएंगी, जिससे ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा, कम समय में वाहन की डिलीवरी तथा बेहतर सर्विस अनुभव प्राप्त होगा।
इस अवसर पर जयका मोटर्स प्रा. लि. के प्रबंधन ने कहा कि कंपनी हमेशा ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। 'क्विक सर्विस बे' की शुरुआत ग्राहकों को तेज, विश्वसनीय एवं परेशानी-मुक्त सेवा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे टाटा मोटर्स के स्मॉल कमर्शियल व्हीकल ग्राहकों का स्वामित्व अनुभव और अधिक बेहतर होगा तथा क्षेत्र में कंपनी की ग्राहक-केंद्रित सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।
विदित हो कि जयका मोटर्स प्रा. लि. पिछले कई वर्षों से विदर्भ क्षेत्र में टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल्स, स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स एवं हेवी कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री एवं बिक्री-पश्चात सेवाओं के क्षेत्र में ग्राहकों का विश्वास जीतती आ रही है। कंपनी द्वारा शुरू किया गया यह क्विक सर्विस बे आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षित तकनीशियनों तथा समयबद्ध सेवा के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करेगा।
कंपनी ने बताया कि ग्राहक अपनी सर्विस बुकिंग के लिए सर्विस एडवाइजर शुभम (86685 27531) एवं स्वप्निल (92230 02447) से संपर्क कर सकते हैं। जयका मोटर्स का यह नया प्रयास विदर्भ के टाटा मोटर्स ग्राहकों को तेज, स्मार्ट एवं ग्राहक-केंद्रित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।



















