Stainless-steel-&-metal-merchant-association
31 जुलाई 2026 5.10 PM
नागपुर - स्टेनलेस स्टील एंड मेटल मर्चेंट एसोसिएशन, नागपुर द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम द स्मार्ट होम, सेंट्रल एम.आई.डी.सी. रोड परिसर में हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम पर्यावरण प्रेमी सचिन नायडू के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख सदस्यों में रामप्रसाद बजाज, मनोज लटूरिया, गज्जू भाऊ महाजन, परशराम चेलानी, जतिन शाह, महावीर लटूरिया, अमित चौरिया, लतीश आहूजा, संकेत अग्रवाल, पुरुषोत्तम चौरिया, सचिन लाहोटी, आनंद ताम्रकार, अतुल गांधी, जय कटारिया, राहुल गांधी, गोपाल लखोटिया,जगदीश पारधी राजा कलंत्री, शिव चौरिया, भूषण चौरिया, प्रफुल्ल जैन, राजू पेशने, अरुण सोजरानी, मनीष गुलवानी, निशीध बजाज, मानक लटूरिया, विजय ताम्रकार, अमित श्रीवास का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सक्रिय सहभागिता निभाने वाली महिला सदस्यों में साधना लटूरिया, जस्मिना शाह, अंजली जैन, रुशाली ठाकरे एवं गौरी लटूरिया का विशेष रूप से उल्लेखनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं स्थल व्यवस्था हेतु पुरुषोत्तम ठाकरे, सोहन ठाकरे एवं पंकज ठाकरे का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया, वहीं संपूर्ण कार्यक्रम को दिशा देने हेतु सचिन नायडू के मार्गदर्शन के लिए एसोसिएशन ने आभार व्यक्त किया।



















