अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 10% टैरिफ : जेम्स एवं ज्वेलरी उद्योग चिंतित

Painter: Artist busy on his creative work

GJC

24 जुलाई 2026              7.40 PM

नागपुर - अमेरिका ने भारत सहित कई देशों से आयात होने वाले सामान पर 10% का नया टैरिफ लागू किया है। यह निर्णय आज  24 जुलाई 2026 से प्रभावी हो गया है। 

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेसी) के चेयरमैन राजेश रोकड़े का कहना है कि, इस निर्णय का भारतीय जेम्स एवं ज्वेलरी निर्यात उद्योग पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। अमेरिका भारत के जेम्स एवं ज्वेलरी निर्यात का सबसे बड़ा बाजार है। ऐसे में 10% अतिरिक्त टैरिफ लगने से भारतीय निर्यातकों की लागत बढ़ेगी, उनकी वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता प्रभावित होगी तथा निर्यात पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

जीजेसी की ओर से रोकड़े ने भारत सरकार से मांग की है कि इस विषय पर तत्काल ध्यान दिया जाए तथा अमेरिका के साथ उच्च स्तर पर बातचीत कर भारतीय जेम्स एवं ज्वेलरी उद्योग के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ। यदि समय रहते उचित पहल नहीं की गई, तो इसका सीधा असर हजारों निर्यातकों, एमएसएमई इकाइयों, कारीगरों और लाखों लोगों के रोजगार पर पड़ सकता है।









Posted in