स्टेनलेस स्टील एंड मेटल मर्चेंट के महावीर लटूरिया अध्यक्ष, संकेत अग्रवाल सचिव

Painter: Artist busy on his creative work

The-Stainless-Steel-&-Metal-Merchant-Association

20 जुलाई 2026          7.25 PM

नागपुर - दि स्टेनलेस स्टील एंड मेटल मर्चेंट एसोसिएशन, नागपुर की वार्षिक आम सभा होटल द्वारकामाई, बस स्टैंड रोड,नागपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। आम सभा से पूर्व एसोसिएशन की दूरभाष निर्देशिका (टेलीफोन डायरेक्टरी) का विमोचन वरिष्ठ  सदस्यों द्वारा किया गया, जिसे निर्देशिका समिति द्वारा सफलतापूर्वक तैयार किया गया। इस समिति में  जतिन शाह,लतीश आहूजा, महावीर लटूरिया, सोहन ठाकरे, संकेत अग्रवाल एवं  श्रेणिक शाह शामिल थे।

सभा का शुभारंभ अध्यक्ष जतिन शाह द्वारा सभी सदस्यों के स्वागत के साथ हुआ। सचिव लतीश आहूजा ने वर्ष 2025-2026 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, कोषाध्यक्ष संकेत अग्रवाल ने संगठन के आय-व्यय का विस्तृत विवरण सदन के समक्ष रखा। सभा के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। यह चुनाव प्रक्रिया पूर्व अध्यक्ष राम कलंत्री एवं उनकी टीम के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।

सर्वसम्मति से महावीर लटूरिया को नया अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष महावीर लटूरिया,निवर्तमान अध्यक्ष जतिन शाह,उपाध्यक्ष अमित चौरिया,उपाध्यक्ष लतीश आहूजा,सचिव संकेत अग्रवाल सह सचिव सचिन लाहोटी, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम चौरिया जनसंपर्क अधिकारी श्रेणिक शाह एवं कार्यकारिणी सदस्य आनंद ताम्रकार, सोहन ठाकरे, जगदीश पारधी, राजा कलंत्री, भूषण चौरिया, शिव चौरिया, अतुल गांधी, राहुल गांधी, गोपाल लखोटिया एवं जय कटारिया को शामिल किया गया है।

सभा में एसोसिएशन के अनेक सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।सभा में एसोसिएशन के कुछ पूर्व अध्यक्ष भी उपस्थित रहे, जिनमें बटुकभाई बगड़िया, महेश लाहोटी, रामप्रसाद बजाज, मनोज लटूरिया,  गज्जू महाजन, रामकिशोर काबरा एवं राम कलंत्री शामिल थे।

वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति ने भी इस आयोजन की शोभा बढ़ाई। इंदरचंद जयपुरिया,चुन्नीभाई शाह, अशोक तिवारी, मुरलीभाई गांधी,  लक्ष्मणदास आहूजा, पुरुषोत्तम ठाकरे,सुरेश गिदवानी,रमन पैगवार, सुशील झवर,गट्टू भाई पारेख,  दीपेश शाह, संजय लाहोटी, जयराम पारवानी, पराग गोयल,अरुण सोजरानी,  शंकर खूंटियां,आनंद थदानी, प्रफुल्ल जैन, जगत बरवाड, दिलीप लालवानी, दिलीप ओचानी, हसमुख रजा, जयराम पारवानी, चंपालाल अग्रवाल, शब्बार भाई मिस्त्री, फिरोज खान, रघुनन्दन केसरवानी,राधेश्याम केसरवानी, सुरेश छाबरानी, इजाज भाई,गंगाधर मोहाड़ीकर आदि उपस्थित थे। सचिव संकेत अग्रवाल ने सभा का आभार व्यक्त किया एवं सभी ने भोजन का आनंद लिया।









Posted in