Swadeshi-vyapari-manch
30 मई 2026 9.00 AM
नागपुर - देश में राष्ट्रीय स्तर पर अनेक व्यपारिक संगठन हैं, सभी संगठन अपने व्यापारियों के लिए कार्यरत हैं। सितंबर माह 2025 में टीम कैट नागपुर द्वारा देश भर के राष्ट्रीय स्तर के व्यापारी संगठनों की बैठक स्वदेशी व्यापारी जुटान के नाम से आयोजित की गई थी। उसी बैठक में यह घोषित किया गया की सभी राष्ट्रीय स्तरीय व्यापारी संगठनों को अपनी आवाज को एक मतेन करने हेतु एक मंच की स्थापना करना जरूरी है। उसी के चलते हाल ही में लखनऊ में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया की स्वदेशी व्यापारी मंच की स्थापना, स्वदेशी जागरण मंच के तत्वधान में की जाए।
यह मंच अपना कार्य स्वतंत्र रूप से करेगा। इसके राष्ट्रीय संयोजक नागपुर के बालकृष्ण भरतिया को नियुक्त किया गया। इस मंच का ध्येय वाक्य है, देश हित, व्यापार हित और व्यापारी हित। इसी उद्देश्य से यह कार्य करेगा। लखनऊ में स्वदेशी जागरण के शीर्ष अधिकारी कश्मीरी लाल राष्ट्रीय संगठक, सतीश कुमार राष्ट्रीय सहसंगठक, राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार मित्तल, अजय पतकी, मनोहर लाल आदि शीर्ष नेतृत्व के सानिध्य में यह निर्णय हुआ। लखनऊ के संदीप बंसल को सह संयोजक नियुक्त किया गया।
यह मंच देश भर के हर जिलों कस्बों तक अपना विस्तार करेगा। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस मंच से जोड़ा जाएगा। रेहड़ी पटरी फेरीवाले हॉकर्स आदि भी व्यापारी क्षेत्र का बड़ा हिस्सा हैं। इन सब के साथ और देश भर के दुकानदार को मिला लिए तो यह आर्थिक जगत एक बहुत बड़ा घटक बन जाता है। इसके लिए इनकी आवाज़ उठाना बहुत जरूरत है।
यह क्षेत्र अंग्रेजों के काल में बनाए गए कानून और नियमों से आज भी कई जगह त्रस्त है। ई-कॉमर्स की नीतियों में संशोधन करना है। व्यापारियों को उनकी आंतरिक शक्ति कैसे बढ़ाई जाए इसलिए इन सब को जोड़कर आत्म निर्भर भारत की ओर अग्रसर होना पड़ेगा। ऐसा बालकृष्ण भरतिया ने कहा। हर राज्य में और जिला स्तर पर व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन हो। व्यापारी और ग्राहक के बीच में संवाद को बढ़ाना है। स्थानीय वस्तुओं की गुणवत्ता को आगे ले जाना है। स्वदेशी वस्तुओं के मेले और स्वदेशी सम्मेलन किया जाए। इस ओर भी कार्य करने की आवश्यकता है।
टीम कैट नागपुर की बैठक में सभी लोगों ने इस निर्णय की प्रशंसा की। प्रमुखता से उपस्थित थे किशोर धाराशिवकर, राजकुमार गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, विनोद गुप्ता, दीपा पचौरी, गोविंद पटेल, मधुसूदन त्रिवेदी, पूजा झाम, शिवाजी भालतिलक प्रांत संयोजक, योगेश पटोकार, प्रमोद मरोड़कर महानगर संयोजक, रूपा नंदी, सरिता चौरसिया आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।



















