MIA
28 मई 2026 1.00 PM
नागपुर - एमआईडीसी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष पी. मोहन को सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद (एमएसईएफसी) नागपुर राजस्व मंडल का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महाराष्ट्र सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास अधिनियम 2006 के प्रावधानों के माध्यम से, उद्योग, ऊर्जा एवं श्रम विभाग द्वारा की गई है। इस नियुक्ति की अवधि 3 वर्ष होगी।एमएसई सुविधा परिषद सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के भुगतान संबंधी विवादों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिससे बकाया राशि की समय पर वसूली सुनिश्चित होती है और एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाया जाता है।
नियुक्ति के जवाब में पी. मोहन ने कहा कि, यह जिम्मेदारी उन्हें नागपुर क्षेत्र के उद्योगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने और विवादों के शीघ्र समाधान, व्यवसाय सुगमता में सुधार तथा एमएसएमई के बेहतर संरक्षण की दिशा में कार्य करने का अवसर प्रदान करेगी। एमआईए का मानना है कि परिषद में उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के उद्योगों के हितों की रक्षा करने और विवाद समाधान तंत्र को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। यह नियुक्ति राज्यपाल, महाराष्ट्र के आदेशानुसार तथा उप सचिव अजीत ससुलकर द्वारा संप्रेषित की गई है।



















