भीषण गर्मी में जल भरे पात्र रखकर पक्षियों का जीवन बचाएं

Painter: Artist busy on his creative work

Deepak-Agencies

26 मई 2026                 3.00 PM

नागपुर - दिनों-दिन बढते तापमान से जल संकट गहराता जा रहा है। इसके कारण मनुष्य के अलावा पक्षी भी परेशान हो रहे हैं। पक्षियों के लिए हमें अपने घरों के आंगन में, छत पर, बालकनी में एवं पेड़ों पर जल से भरे पात्र को रखना चाहिए। अधिक तापमान होने की वजह से पक्षियों के शरीर में पानी की कमी होती है जिससे उनके जान को भी खतरा हो सकता है।

इसलिए हम सभी मिलकर सेवा की भावना से अपने-अपने घरों के आंगन में, छतों पर, बालकनी में और पेड़ों पर जल से भरे पात्र को रखकर पक्षियों के जीवन को बचाएं। ऐसी अपील दीपक एजेंसीज के संचालक दीपक लालवानी तथा सोनल लालवानी ने की है। जल पात्र का मुफ्त वितरण किया जाएगा। इसे प्राप्त करने के लिए संपर्क करें,दीपक लालवानी, दीपक एजेन्सीज, दीपक आर्केड, रेसिडेन्सी रोड, सदर, नागपुर









Posted in