JAIKA-MOTORS
2 मई 2026 2.25 PM
नागपुर - जयका मोटर्स और टाटा मोटर्स ने Q3 और Q4 के लिए डीलर अधिकारियों की उत्पादकता और प्रतिधारण बढ़ाने के लिए कार्यक्रम शुरू किया था। यह कार्यक्रम शहरी और ग्रामीण (NEEV) डिवीजनों के सभी अधिकारियों के लिए था। इसमें कंपनी ने विजेता को 4 से 10 ग्राम सोने के सिक्के प्रदान किए। सभी श्रेणियों में 50 अधिकारियों और प्रबंधकों में से 21 लोगों ने सिक्के जीते। वितरण कार्यक्रम का आयोजन जयका मोटर्स भीलगांव नागपुर कमर्शियल शोरूम में किया गया था।
सिक्कों का वितरण जयका मोटर्स के निदेशक कार्तिक काले और क्षेत्रीय प्रबंधक हेमंत जाधव (एससीवी और पीयू) द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र प्रबंधक प्रियेश अरोरा, क्षेत्रीय प्रबंधक वेंकटेश कुंटा और महाप्रबंधक प्रवीण खेडकर उपस्थित थे। कार्तिक काले ने प्रोडक्टिविटी बढ़ाने और मैनपावर को बनाए रखने की पहल की प्रशंसा की।


























































































