पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच प्रोग्राम

Painter: Artist busy on his creative work

PNB

28 अप्रैल 2026              5.40 PM

नागपुर - पंजाब नेशनल बैंक, नागपुर मण्डल द्वारा “पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच प्रोग्राम” का भव्य आयोजन एमआईए हाउस, सेंट्रल एमआईडीसी रोड, एमआईडीसी हिंगना के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरविन्द यादव, उप महाप्रबंधक,आईआरएमडी, पीएनबी प्रधान कार्यालय, विशिष्ट अतिथि के रूप में पी.मोहन, अध्यक्ष, एमआईडीसी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हिंगना एवं अरुण लांजेवार,सचिव एमआईडीसी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हिंगना उपस्थित थे। इस अवसर पर ब्रजकिशोर शर्मा, उप मण्डल प्रमुख, मण्डल कार्यालय, नागपुर एवं कार्तिक कन्नन, सहायक महाप्रबंधक, एमसीसी, नागपुर,जतिन परमार, सहायक महाप्रबंधक, सीबीबी शाखा नागपुर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि अरविन्द यादव, विशिष्ठ अतिथि पी.मोहन एवं अरुण लांजेवार द्वारा फीता काटकर पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।तत्पश्चात दीप प्रज्वलन एवं बैंक के संस्थापक लाला लाजपत राय के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।कार्तिक कन्नन, सहायक महाप्रबंधक, एमसीसी, नागपुर ने पीएनबी मेगा एमएसएमई कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित ग्राहकों को अरविन्द यादव द्वारा ऋण स्वीकृत पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरविन्द यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई  क्षेत्र को बड़े पैमाने पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना, ऋण प्रवाह में तेजी लाना और ग्रामीण‑शहरी स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देना है। नए उद्यम स्थापित करने, मशीन‐उपकरण खरीदने, गोदाम या दुकान निर्माण करने और व्यापार के विस्तार के लिए कार्यशील पूंजी और तरल ऋण सुविधाएँ प्रदान करना है।

पीएनबी के उप मण्डल प्रमुख ब्रजकिशोर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब नेशनल बैंक का मेगा एमएसएमई आउटरीच प्रोग्राम, भारत के लघु एवं मध्यम उद्यमों को औपचारिक वित्तीय प्रणाली से जोड़ने और उनकी विकास क्षमता को बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा एक बड़ा राष्ट्रव्यापी अभियान है। इस कार्यक्रम के तहत बैंक देश भर के सैकड़ों केंद्रों पर लघु उद्यमियों, व्यापारियों और स्व‑नियोजित व्यक्तियों के लिए विशेष लोन योजनाएँ, त्वरित ऋण स्वीकृति, डिजिटल लेंडिंग समाधान और विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।उन्होंने बताया कि “पीएनबी एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम” का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को अनुकूलित वित्तीय समाधान, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और त्वरित वितरण के साथ समर्थन और सशक्त बनाना है। इस कार्यक्रम में एमएसएमई उद्यमियों को वित्तीय अनुकूलित ऋण समाधान, प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें, डिजिटल बैंकिंग उपकरण जैसी अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रदान कराना है। एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम उद्यमियों को वित्तीय समाधानों तक निर्बाध पहुंच प्रदान करके व्यवसाय विकास और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है । यह सुनिश्चित करता है कि उन्हें अपने उद्यमियों को आत्मविश्वास के साथ बढ़ाने के लिए सही समर्थन मिले।

विशिष्ट अतिथि पी.मोहन ने कहा कि पीएनबी को इस प्रकार के आयोजन करते रहने चाहिए जिससे एमएसएमई क्षेत्र के उद्यमियों को इसका भरपूर लाभ मिल सके। उन्होंने पीएनबी की अत्यंत सराहना की । पीएनबी नागपुर मंडल द्वारा 190 करोड़ रु. की लीड्स जनरेट की गयी एवं कार्यक्रम में ग्राहकों को 30 करोड़ रु. से अधिक के सैधांतिक ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए गए। कार्यक्रम का सूत्र संचालन नवीन जाधव, वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा द्वारा किया गया ।









Posted in