Dr-Naresh-Agrawal
अंतरराष्ट्रीय ध्वनि जागरूकता दिवस पर अनूठा प्रयास
28 अप्रैल 2026 7.40 PM
नागपुर - अंतरराष्ट्रीय ध्वनि जागरूकता दिवस 29 अप्रैल के अवसर पर शहर के जाने-माने कान,नाक एवं गला विशेषज्ञ डाॅ. नरेश अग्रवाल ने 'हाॅर्न नाॅट ओके प्लीज' नामक रैप सांग बनाया है,जिसे स्वयं उन्होंने लिखा,गाया व वीडियो में बखूबी किरदार निभाया है,जो यू ट्यूब पर उपलब्ध है। you tube link :
https://youtu.be/dDNgbn6yjCc
इस वीडियो का विमोचन मध्य नागपुर के विधायक प्रवीण दटके ने किया।उन्होंने इस अनूठे उपक्रम और प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की और स्कूलों में भी हाॅर्न और ध्वनि प्रदूषण की जागरूकता पर बल दिया।उन्होंने कहा स्कूली बच्चे कल के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे और वे अपने परिवार से इसकी शुरुआत कर पूरे समाज को जागरूक कर सकते हैं।
डाॅ. नरेश अग्रवाल ने बताया कि शहरों में ध्वनि प्रदूषण का मुख्य कारण हाॅर्न ही है।इससे मानसिक तौर पर एकाग्रता की कमी, गुस्सा, चिड़चिड़ापन, अनिद्रा व शारीरिक तौर पर सुनने में कमी, बहरापन, टिनिटस, ऐसिडिटी, अपचन, ब्लडप्रेशर, हाॅर्ट और यहां तक नपुंसकता, बांझपन भी हो सकता है।
कार्यक्रम का संचालन सुभाष राऊत ने किया।इस अवसर पर प्रमुखता से डाॅ.अनीषा अग्रवाल, चेतन जोशी,दिनेश अग्रवाल व शीनू अग्रवाल उपस्थित थे। इस वीडियो में जतिन जोशी,चेतन जोशी ने सिनेमेटोग्राफी की है।एओआई,एचएमएआई, प्रभाकरराव दटके स्मृति सेवा संस्था सहयोगी है।
उल्लेखनीय है कि जनोपयोगी ऐसे विभिन्न उपक्रमों से डाॅ. नरेश अग्रवाल समय-समय पर जागरूकता पैदा करते रहते हैं।


























































































