यूको बैंक ने जारी किया कारोबारी परिणाम

Painter: Artist busy on his creative work

UCO-Bank

27 अप्रैल 2026                      6.00 PM

नागपुर - भारत सरकार की अग्रणी बैंक, यूको बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के कारोबारी परिणाम घोषित किये। इन परिणामों के अनुसार यूको बैंक का कुल कारोबार वार्षिक आधार पर 14.95 प्रतिशत बढ़कर 5,90,314 करोड़ रुपये हो गया है। 

वार्षिक आधार पर जहाँ कुल जमा में 11.59 प्रतिशत वृद्धि दर्ज करते हुए 3,27,563 करोड़ रुपये हो गया वहीं सकल अग्रिम 19.44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 2,62,752 करोड़ रुपये हो गया। खुदरा, कृषि तथा एमएसएमई अग्रिम संविभाग वर्ष-दर-वर्ष 24.23 प्रतिशत बढ़कर 1,52,324 करोड़ रुपये हो गया, जिसमें खुदरा ऋण में 26.62 प्रतिशत, कृषि ऋण में 26.24 प्रतिशत तथा एमएसएमई अग्रिम में 19.36 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई। बीते तिमाही में परिचालन लाभ 1,573 करोड़ रुपये रहा, वहीं पूरे वित्तीय वर्ष का परिचालन लाभ 6,429 करोड़ रुपये रहा जो वार्षिक आधार पर 6.49 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। 

दिनांक 31.03.2026 को समाप्त तिमाही के लिए निवल लाभ 801 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछ्ले वर्ष की इसी अवधि में यह 653 करोड़ रुपये था, जो कि वर्ष-दर-वर्ष 22.66 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।सकल एनपीए दिनांक 31.03.2026 को घट कर 2.17 प्रतिशत हो गया, जो कि वर्ष-दर-वर्ष 52 बीपीएस का सुधार दर्शाता है। निवल एनपीए दिनांक 31.03.2026 को 0.27 प्रतिशत हो गया, जो कि वर्ष-दर-वर्ष 23 बीपीएस का सुधार दर्शाता है। एनपीए के उक्त आँकड़े बैंक की परिसम्पत्ति की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार को दर्शाते हैं। 

यूको बैंक का दिनांक 31.03.2026 को 3412 घरेलू शाखाओं और हांगकांग और सिंगापुर प्रत्येक केंद्र में एक एक विदेशी शाखाएँ और ईरान में एक प्रतिनिधि कार्यालय का नेटवर्क है। कुल शाखाओं में से बैंक की 61 प्रतिशत शाखाएँ ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्रों में हैं जो वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में अपना प्रमुख योगदान निभाती हैं।









Posted in