पश्चिम एशिया में तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आपूर्ति श्रृंखला मजबूत : कैट

Painter: Artist busy on his creative work

CAIT

30 मार्च 2026                       7.30 PM

नागपुर - पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच जहां वैश्विक स्तर पर चिंताएं बढ़ी हैं, वहीं भारत की आपूर्ति श्रृंखला प्रणाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में मजबूत, स्थिर और पूरी तरह सक्षम बनी हुई है,यह बात कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कही।

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं दिल्ली से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि भारत सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि देश में आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और वस्तुओं की उपलब्धता या वितरण को लेकर किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है। केंद्र और राज्य सरकारों के बीच सक्रिय निगरानी तंत्र और मजबूत समन्वय के कारण आपूर्ति श्रृंखला निर्बाध रूप से संचालित हो रही है।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. सी. भरतिया ने बताया कि कैट ने देशभर के व्यापारियों को सलाह दी है कि वे वस्तुओं की आपूर्ति को सुचारू और निरंतर बनाए रखें, किसी भी प्रकार की घबराहट से बचें और सामान्य व्यापारिक गतिविधियां जारी रखें। साथ ही व्यापारियों से यह भी आग्रह किया गया है कि वे प्रशासन के साथ सहयोग करें ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।खंडेलवाल और भरतिया दोनों ने उन तत्वों की कड़ी निंदा की, जो आवश्यक वस्तुओं की कमी को लेकर अफवाहें और भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे दावे पूरी तरह निराधार, भ्रामक और राष्ट्रीय हित के विरुद्ध हैं। बाजार में घबराहट फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

खंडेलवाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत स्थिति में है। विविध स्रोतों से आपूर्ति, बेहतर लॉजिस्टिक्स अवसंरचना, उन्नत डिजिटल निगरानी प्रणाली और बढ़ी हुई घरेलू उत्पादन क्षमता ने देश को और सशक्त बनाया है। आत्मनिर्भरता पर सरकार का जोर और आपूर्ति श्रृंखला के डिजिटलीकरण तथा अवसंरचना विकास जैसे कदमों ने व्यापार और वाणिज्य की मजबूती को और बढ़ाया है।दोनों व्यापारी नेताओं ने कहा कि भारत के रणनीतिक भंडार, कुशल बंदरगाह संचालन और सुव्यवस्थित परिवहन नेटवर्क यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी बाहरी व्यवधान का घरेलू बाजारों पर न्यूनतम प्रभाव पड़े।

खंडेलवाल ने आश्वस्त किया कि देश का व्यापारिक समुदाय मूल्य स्थिरता बनाए रखने, वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और देशभर में निर्बाध आपूर्ति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि भारत की आर्थिक मजबूती और आपूर्ति श्रृंखला की लचीलापन एक बार फिर यह दर्शाता है कि देश वैश्विक अनिश्चितताओं का प्रभावी ढंग से सामना करने और अपने नागरिकों एवं व्यापारिक समुदाय के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है।









Posted in