NCCL
30 मार्च 2026 4.15 PM
नागपुर - नागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स लि. के अध्यक्ष सीए कैलाश जोगानी ने कहा कि शहर के व्यापारिक संगठनों ने केंद्र सरकार से व्यावसायिक गैस पर लगाए गए जीएसटी को कम करने की मांग उठाई है।इस संबंध में अध्यक्ष सीए कैलाश जोगानी कहा कि वर्तमान में व्यावसायिक गैस की बढ़ती कीमतों और उस पर उच्च जीएसटी दर के कारण छोटे एवं मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और अन्य कई व्यवसाय सीधे तौर पर इससे प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार जीएसटी दर में कमी करती है, तो इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी और उनके संचालन खर्च में कमी आएगी।
सचिव तरुण निर्बाण ने बताया कि इससे न केवल व्यापार को बढ़ावा मिलेगा बल्कि ग्राहकों को भी सस्ती सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जीएसटी में राहत मिलने से बाजार में सकारात्मक माहौल बनेगा, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
एनसीसीएल ने सरकार से जल्द इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की जिससे व्यापार जगत को राहत मिल सके।


























































































