BMA
21 जून 2026 4.15 PM
नागपुर - बूटीबोरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में कार्यकारिणी के चुनाव के बाद नतीजे घोषित किए गए।चुनाव कमेटी में आलोक पाहुने, अशोक मांडलिक और के.एन.सीठा शामिल थे। 140 सदस्य यूनिट्स की रिकॉर्ड वोटिंग के बाद एक नई कार्यकारिणी को चुना गया।संरक्षक प्रदीप खंडेलवाल,संस्थापक अध्यक्ष के.एन.सीठा और मेंटर के रुप में हेमंत अंबासेलकर मार्गदर्शक रहेंगे।
नई कार्यकारिणी में शशिकांत कोठारकर अध्यक्ष, शशिन अग्रवाल सचिव, ईशान गोयल कोषाध्यक्ष,हितेश अग्रवाल उपाध्यक्ष, अभिजीत मांडवगने उपाध्यक्ष, रवि सिंह उपाध्यक्ष, सुबोध देउलगांवकर उपाध्यक्ष, देबाशीष सरमा संयुक्त सचिव, अजय गुप्ता संयुक्त सचिव, डाॅ. किशोर मालवीय निवर्तमान अध्यक्ष तथा कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में रितेश सिंघानिया,सुबोध दुबे, रवि अग्रवाल, जोसेफ थॉमस, श्रेयस भावे, सौरभ अग्रवाल, बी.एम. तिवारी, सचिन चौधरी, उद्यान गुटगुटिया,डॉ. प्रशांत अग्रवाल, शहजाद डूंगाजी,पार्वती मोहंतो, अमित पारदी, नितिन लोणकर शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदस्यों और सहयोगियों का सम्मान किया गया। अशोक राठी सीडीईटी एक्सप्लोसिव्स और नितिन सुदामे स्पेसवुड ऑफिस सॉल्यूशंस बूटीबोरी को सम्मानित किया गया।
एडवोकेट अनिल ठाकरे और वैभव पटकी बीएमए लीगल एडवाइजर के साथ-साथ कार्यकारिणी सदस्यों हितेश अग्रवाल एवं रुचिर गुप्ता को भी उनके शानदार कार्य के लिए सम्मानित किया गया।



















