ब्लू स्टार द्वारा स्किल डेवलपमेंट सेंटर का भव्य उद्घाटन

Painter: Artist busy on his creative work

Blue-star


23 मई 2026              4.15 PM

नागपुर -  औद्योगिक प्रशिक्षण एवं तकनीकी कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्लूस्टारइंडिया.काॅम द्वारा प्रियदर्शिनी भगवती कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नंदनवन नागपुर में स्किल डेवलपमेंट सेंटर (एसडीसी) का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं रिबन कटिंग के साथ हुआ।
इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन एवं ब्लू स्टार लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रियदर्शिनी भगवती कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की ओर से निदेशक अभिजीत देशमुख एवं प्राचार्य डॉ. ए. एम. शेंडे ने अतिथियों का स्वागत किया।

ब्लू स्टार लिमिटेड की ओर से कार्यक्रम में वी. एस. अशोक (एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट-कस्टमर एक्सपीरियंस एंड इएसजी), अक्षत शर्मा (असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट यूसीपीजी सर्विस, हेड एटीएफइ), सौमिक साहा (हेड ऑफ लर्निंग एंड डेवेलपमेंट)  रविंद्र धागे (रीजनल मैनेजर-वेस्ट), सुरेश पवार (ब्रांच सर्विस मैनेजर-नागपुर), उमेश खीची, योगेश ठाकुर एवं निहार चंदेल सहित शाखा सेल्स मैनेजर्स एवं कमर्शियल मैनेजर्स उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ब्लू स्टार नागपुर के प्रमुख डीलर्स करुण सिंघानिया (कास्तकार एजेंसीज) एवं भरत दानी (रूपम इलेक्ट्रॉनिक्स) की भी विशेष उपस्थिति रही।उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने स्किल डेवलपमेंट सेंटर का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकता अनुसार तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण केंद्र विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम का संचालन स्वागत सत्र, सेंटर विजिट, संबोधन एवं रिफ्रेशमेंट्स के साथ संपन्न हुआ। कॉलेज प्रशासन ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।









Posted in