पंजाब नेशनल बैंक की कलमेश्वर-ब्राम्हणी नवीन शाखा का उद्घाटन संपन्न

Painter: Artist busy on his creative work

PNB

27 मार्च 2026                      3.15 PM

नागपुर - पंजाब नेशनल बैंक, नागपुर मण्डल के अंतर्गत नवनिर्मित शाखा कार्यालय कलमेश्वर-ब्राम्हणी का विधिवत उद्घाटन पीएनबी अंचल कार्यालय, मुंबई के अंचल प्रबंधक दीपक कुमार श्रीवास्तव एवं मण्डल प्रमुख, नागपुर दिलीप कुमार कापडी के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनीता मरसकोल्हे, गट विकास अधिकारी पंचायत समिति, कलमेश्वर एवं किशोर नत्थूजी भोस्कर उपस्थित थे।शाखा लोकार्पण के शुभ अवसर पर कलमेश्वर तहसील के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ पीएनबी नागपुर शहर की समस्त शाखाओं के शाखा प्रमुख उपस्थित थे।

इस अवसर पर पीएनबी अंचल कार्यालय मुंबई के अंचल प्रबंधक दीपक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक नागपुर मण्डल की 71वीं नव निर्मित शाखा कलमेश्वर के माध्यम से बैंक का उद्देश्य है, इस क्षेत्र के आम नागरिक, किसान, व्यापारी, छात्रों, महिलाएँ, वरिष्ठ नागरिकों सभी तक सरल और सुरक्षित बैंकिंग सुविधा पहुँचाना। सरकारी योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूहों, एमएसएमई एवं स्टार्टअप को प्रोत्साहन देना। डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम, यूपीआई और आधुनिक सेवाओं के माध्यम से लोगों के समय और संसाधनों की बचत करना।

कलमेश्वर एवं आस-पास के क्षेत्रों की जनता पीएनबी की नवीनतम शाखा  के माध्यम से अत्यधिक लाभान्वित होंगे, चूँकि कलमेश्वर औद्योगिक एवं कृषि संपन्न क्षेत्र है, इसीलिए बैंक उद्योगों एवं किसानों के लिए विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगा । शाखा में  बैंक की कृषि संबंधी विशेष योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी जैसे स्वयं सहायता समूह, भूस्वामी योजना, ट्रैक्टर लोन, गोल्ड लोन, कोल्ड वेयर, कृषि अवसंरचना कोष, पीएमएफएमई आदि के बारे में जानकारी आदि। इसका फायदा उन किसानों को सबसे अधिक होगा जो कृषि व्यवसाय को बढ़ाने की इच्छा रखते हैं तथा ऐसे किसान जो अपनी उत्पादकता में सुधार एवं वृद्धि करना चाहते हैं और आकर्षक छूट के साथ अन्य लोन भी ले सकेंगे।

इस अवसर पर मण्डल प्रमुख दिलीप कुमार कापडी ने कहा कि एक वित्तीय सेवा संगठन होने के नाते बैंक ग्राहकों की एक विविधतापूर्ण को पूरा करता है, बैंकिंग परिचालन में, बैंक व्यक्तियों, कॉर्पोरेट्स, किसानों, सरकार, स्टार्ट-अप, एमएसएमई आदि सहित विभिन्न प्रकार के ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है। उन्होंने कलमेश्वर की जनता को बैंक से जुड़कर अत्याधिक लाभ उठाने हेतु आह्वान किया । उन्होंने आम जनता से उपरोक्त लाभ लेने हेतु कलमेश्वर शाखा में सम्पर्क करने का आग्रह किया हैं। कार्यक्रम के दौरान दीपक कुमार श्रीवास्तव एवं दिलीप कुमार कापडी द्वारा बैंक से जुड़े विभिन्न लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर सुरेश सालियन, सहायक महाप्रबंधक, कार्तिक कन्नन, सहायक महाप्रबंधक, दीपक ओझा, मुख्य प्रबंधक, दीपक कुमार, मुख्य प्रबंधक, गोपाल धोंगडी, शाखा प्रमुख, कलमेश्वर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन नवीन जाधव, वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा एवं निशा चौबे, प्रबंधक आईटी द्वारा किया गया।









Posted in