विदर्भ के सराफा व्यापार को बढ़ाने नागपुर में गोल्ड क्लस्टर की स्थापना होगी

Painter: Artist busy on his creative work

GJC

11 फरवरी 2025                      4.25 PM

नागपुर - एडवांटेज विदर्भ खासदार औद्योगिक महोत्सव 2025 में जेम एंड ज्वैलरी सेक्टर के लिए देश की प्रतिष्ठित संस्था ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेसी) द्वारा 'मेगा लाभम सेमिनार' का आयोजन महाराष्ट्र के सभी सराफा व्यापारियों के लिए किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के 36 जिलों से 1500 से अधिक सराफा व्यापारी शामिल हुए।

इस कार्यक्रम के प्रमुख विषय 411(संशोधित धारा 317), ई-वे बिल, हाॅलमार्किंग,एचयूआईडी और एथिकल बिजनेस संचालन पर केंद्रित थे।इस हेतु प्रमुख वक्ताओं के रुप में जीजेसी के चेयरमैन राजेश रोकड़े,वाइस चेयरमैन अविनाश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन नितिन खंडेलवाल, महाराष्ट्र सराफा स्वर्णकार महामंडल के कार्याध्यक्ष पुरषोत्तम कावले,जीजेसी के डायरेक्टर विद्याभूषण कोठारी और लीगल एडवाइजर भाविन कोठारी उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संबोधित करते हुए विदर्भ के सराफा व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नागपुर में गोल्ड क्लस्टर की स्थापना और 'गोल्ड सूक' के माॅडल पर कार्य करने का आश्वासन दिया जिससे विदर्भ ज्वैलरी एक्सपोर्ट को न‌ई ऊंचाईयों पर ले जाया जा सके। महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्य चित्रा वाघ ने अपने संबोधन में बताया कि वे स्वयं सराफा व्यापारी परिवार से है और इस क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखने का आश्वासन दिया।

14 मार्च 2024 को महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी परिपत्र के तहत राज्य और जिला स्तरीय दक्षता समिति के गठन का निर्णय लिया गया था, जो सराफा व्यापारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के सफल प्रयासों से यह संभव हो पाया। साथ ही स्वतंत्र स्वर्णकार महामंडल के गठन का आदेश भी देवेन्द्र फडणवीस द्वारा जारी किया गया। उनके इस योगदान सराफा व्यापारियों और सोनार समाज की ओर से उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के संबोधन के साथ हुआ। इसमें विभिन्न 36 उद्योगों के 350 स्टाॅल्स थे। हजारों विजिटर्स ने इस महोत्सव में भाग लिया।इस सफल आयोजन का पूरा श्रेय एआईडी के अध्यक्ष आशीष काले, सचिव विजय शर्मा की पूरी टीम को जाता है।




Posted in