ओरिजिन नेचुरोपैथी क्लिनिक का शुभारंभ

Painter: Artist busy on his creative work

Origin-naturopathy-clinic

28 अप्रेल 2024         2.45 PM 

नागपुर -  डॉ. सीमा छाजेड़ के लक्ष्मी नगर स्थित ओरिजिन नेचुरोपैथी क्लीनिक और ओरिजिंस हर्बल  का उदघाटन कांचनताई गडकरी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। डॉ. सीमा ने कांचनताई का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। यहां पर सभी प्रकार की नेचुरल व आयुर्वेदिक चिकित्सा और उपचार किए जाएंगे। यहां पर मड थेरेपी, वाटर थेरेपी, ऑइल थेरेपी और अनेक प्रकार के उपचार उपलब्ध हैं। यह क्लीनिक लक्ष्मी नगर में हनुमान मंदिर के पास स्थित है।

कांचनताई ने शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार और आयुर्वेदिक उपचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। डॉ . सीमा छाजेड ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों से यहां उपलब्ध थेरेपी का लाभ लेने का आवाह्न किया। उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।बडी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

डॉ. सीमा छाजेड ने जानकारी देते हुए कहा कि नेचुरोपैथी उपचार के द्वारा एक सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए वे हर महीने 50 गरीब बच्चों को निःशुल्क सेवा देंगी और साथ ही उन्हें एक न्यूट्रीशन फुड भी उपलब्ध कराएंगी।




Posted in