भंडारा रोड़ पर वायाडक्ट के 100 स्पैन पूरे : महा मेट्रो ने दूसरे चरण के निर्माण कार्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Painter: Artist busy on his creative work

Maha-Metro

27 अगस्त 2026           4.10 PM

नागपुर - नागपुर मेट्रो रेल परियोजना के फेज-2 के अंतर्गत रीच-4 ए (प्रजापति नगर-एच.बी. टाउन से ट्रांसपोर्ट नगर) मार्ग पर सेगमेंट वायाडक्ट के 100 स्पैन स्थापित करने का महत्वपूर्ण कार्य महा मेट्रो द्वारा सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। सेंट्रल एवेन्यू के व्यस्त मार्ग से गुजरने वाली यह मेट्रो लाइन 5.33 किमी लंबी है, जिसमें पारडी, कापसी खुर्द और ट्रांसपोर्ट नगर यह 3 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर पारडी फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरने वाला 2 किमी का आकर्षक 'डबल डेकर' सेक्शन इस परियोजना का मुख्य आकर्षण है।

नवंबर 2024 में इस 5.33 किमी लंबे वायाडक्ट के डिजाइन और निर्माण का कार्य मैसर्स कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड को सौंपा गया था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण  के साथ महा मेट्रो द्वारा सामंजस्य करार पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आई।

महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक श्रावण हर्डिकर और निदेशक (परियोजना) राजीव त्यागी सहित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में 100वें स्पैन का अंतिम सेगमेंट सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। इस कार्य की शुरुआत 27 अक्टूबर 2025 को 'शिवालिक' नामक पहले लॉन्चिंग गर्डर के जरिए हुई थी। इसके बाद नवंबर और दिसंबर 2025 में क्रमशः 'शिखर' और 'गिरी' नामक दो अन्य लॉन्चिंग गर्डर शुरु किए गए। इन तीनों लॉन्चिंग गर्डर्स ने मिलकर महज 10 महीनों के रिकॉर्ड समय में 100 स्पैन पूरे करने की उपलब्धि हासिल की है। रीच-4 ए में कुल 182 स्पैन स्थापित किए जाने हैं।

रीच-4 ए में सेगमेंट इरेक्शन का कार्य जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 'गिरी' लॉन्चिंग गर्डर सितंबर 2026 के अंत तक, 'शिवालिक' लॉन्चिंग गर्डर फरवरी 2027 तक और 'शिखर' लॉन्चिंग गर्डर जून 2027 तक अपना कार्य पूरा कर लेगा।

अब तक हुए कार्यों की अधिकृत आकडेवारी पर एक नजर  :

• पाईल 571 में से 571

• पाईल कॅप 123 में से 112

• पियर 194 में से 175

• पियर कॅप 194 में से 133

• सग्मेंट कास्टिंग 1844 में से 1309

• सेग्मेंट स्पॅन इरेक्शन 182 मे से १00

स्टेशन का निर्माण कार्य मे ट्रांसपोर्ट नगर और कापसी खुर्द मेट्रो स्टेशनों के फाउंडेशन का 100% कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में स्टेशन निर्माण कार्य कि प्रगति 40% तक पहुंच गई है। संपूर्ण वायाडक्ट का कार्य जून 2027 तक और दोनों मेट्रो स्टेशनों का कार्य अगस्त 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।









Posted in