एआईडी द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सत्कार

Painter: Artist busy on his creative work

AID

नागपुर एयरपोर्ट आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित

 16 मई 2026                      9.00 PM

नागपुर - डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण प्रस्ताव को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए एसोसिएशन फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट की ओर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आज  सत्कार किया गया।

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की स्वामित्व वाली तथा मिहान इंडिया लिमिटेड को लीज पर दी गई जमीन की लीज अवधि बढ़ाने को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के अंतर्गत एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण और विस्तार का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इसी उपलक्ष्य में उनका सम्मान किया गया।

एआईडी ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दिलाने के लिए संस्था ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा संबंधित विभागों के साथ लगातार प्रयास किए थे। नागपुर को मध्य भारत के प्रमुख विमानन, लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए एयरपोर्ट का आधुनिकीकरण अत्यंत आवश्यक है, यह बात गडकरी ने केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखी थी। केंद्रीय मंत्रिमंडल का हालिया निर्णय इन सतत प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम माना जा रहा है।

इस अवसर पर नितिन गडकरी ने विश्वास व्यक्त किया कि एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण से यात्री यातायात, कार्गो सेवाओं, निवेश, पर्यटन तथा रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

इस अवसर पर एआईडी के अध्यक्ष आशीष काले, सचिव डॉ. विजय कुमार शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत उगेमुगे, डॉ. महेंद्र क्षीरसागर, अशोक गोयल, अविनाश घुशे, निर्भय संचेती तथा विभिन्न क्षेत्रों के संयोजक एवं सह-संयोजक रवलीन सिंह खुराना, तेजिंदर सिंह रेणु, आकाश सिंह, आदित्य भाटिया, शैलेश आवले, संजय गुप्ता, डॉ. किशोर मालवीय, राहुल करंगले, अमित काले, उज्ज्वल बांबल, शशिकांत चौधरी, प्रभाकर मांढरे, अमोल खंते, विनय चावला, विशाल बांगरे, चेतन मारवाह, महेश साधवानी, विशाल माथुर और पंकज भोकरे उपस्थित थे।









Posted in