नागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने प्रधानमंत्री की अपील का किया स्वागत

Painter: Artist busy on his creative work

NCCL

11 मई 2026                9.10 PM

नागपुर - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक वर्ष के लिए सोना तथा सोने के आभूषण न खरीदने, विदेश यात्रा न करने तथा पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील की गई है।प्रधानमंत्री की इस अपील का उद्देश्य है कि डाॅलर तथा भारत का फाॅरेन रिजर्व बचाओ और रुपए को कमजोर होने से रोको।ईरान युद्ध और बढ़ते बैलेंस ऑफ पेमेंट को नियंत्रित करने के लिए यह अपील की गई है।

आईएमएफ ने चालू खाता घाटा को 2026 में 84.5 बिलियन डॉलर बताया है जो कि जीडीपी का 2 प्रतिशत होगा। वित्तीय वर्ष 2026 में 7200 करोड़ डाॅलर का सोना आयात हुआ है जो कि पिछले वित्तीय वर्ष से 25 प्रतिशत ज्यादा है। जितना भी आयात हुआ उसका भुगतान डाॅलर में किया गया।भारत में ज्यादातर सोने की खपत (खरीदी) आयात के माध्यम से ही होती है।वित्तीय वर्ष 2026 में  कुल आयात 77,500 करोड़ डाॅलर का हुआ जिसमें 24,200 करोड़ डाॅलर सिर्फ क्रूड ऑइल, सोना,खाने का तेल और फर्टिलाइजर पर हुआ। क्रूड ऑइल का 13,500 करोड़ डाॅलर, सोने का 7,200 करोड़ डाॅलर,खाने का तेल 2,000 करोड़ डाॅलर और फर्टिलाइजर का 1,500 करोड़ डाॅलर। इन्हीं चार वस्तुओं का कुल आयात में 32 प्रतिशत हिस्सा है। इसीलिए प्रधानमंत्री ने इन चार चीजों को संभलकर उपभोग करने की सलाह दी है। इसमें सोना जीवनावश्यक वस्तु नहीं है, इसलिए इस पर ज्यादा जोर दिया गया है। अगर सोने की खरीद 30 प्रतिशत भी कम होती है तो 2000 करोड़ डाॅलर की बचत होगी। 

नागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स लिमिटेड के अध्यक्ष कैलाश जोगानी ने निवेशकों को अन्य निवेशों में जाने की सलाह दी है, जिसमें म्यूचुअल फंड्स, शेयर्स और ई-गोल्ड में जा सकते हैं।जब तक युद्ध चल रहा है और ऑइल की कीमतें कम नहीं हो जाती, जब तक हर नागरिक का कर्तव्य है कि आयातित वस्तुओं का कम से कम उपभोग करें।नागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रधानमंत्री की इस अपील का स्वागत करता है।









Posted in