नागपुर में पत संस्थाओं की गुणात्मक व संख्यात्मक वृद्धि के लिए कार्यशालाएं 1 मार्च से

Painter: Artist busy on his creative work

Nagpur-zila-pat-sanstha-sangh

'पतदर्शन' लघु चित्रपट का होगा लोकार्पण

28 फरवरी 2024             5.35 PM 

नागपुर - नागपुर जिले में पत संस्थाओं की गुणात्मक और संख्यात्मक वृद्धि के लिए विभिन्न उपक्रम चलाये जा रहे हैं। नागपुर जिला पत संस्था संघ और महाराष्ट्र राज्य सहकारी संस्था फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 01, 02 और 03 मार्च 2024 को दोपहर 12.30 बजे से 03.30 बजे तक ऑरेंज सिटी के प्रसिद्ध कवि श्री सुरेश भट्ट सभागृह रेशिमबाग, नागपुर में आयोजित की गई है। इस अनिवासी कार्यशाला में पत संस्था संचालक व कर्मचारी एकत्रीकरण के साथ भारतीय इतिहास की पहली संस्था के प्रबंधन पर आधारित एक लघु फिल्म 'पतदर्शन' नामक लघु चित्रपट का निर्माण किया गया है जिसे सहकार आंदोलन के दिवंगत कार्यकर्ता स्व. वि. ना. देशपांडे, स्व. रविन्द्र सातपुते और स्व. मधुकर येवले की स्मृति में समर्पित किया जा रहा है।  इस मौके पर उनके रिश्तेदारों को भी आमन्त्रित किया गया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, राज्य सहकारिता आयुक्त सौरभ राव, विधायक कृष्णा खोपड़े, नागपुर नागरिक सहकारी बैंक बैंक के अध्यक्ष प्रा. संजय भेंडे, शिक्षक सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रा. अनिल सोले, सहकारिता विशेषज्ञ प्रा. जगदीश किल्लोल, राज्य फेडरेशन के अध्यक्ष और सहकारिता आंदोलन के शिरोमणि काकासाहेब कोयटे की प्रमुख उपस्थिति में 'पतदर्शन' नामक चित्रपट का लोकार्पण किया जाएगा।

3 दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन  01 मार्च को विभागीय सहनिबंधक, सहकारी संस्था प्रवीण वानखेड़े, विभागीय सहनिबंधक (लेखा) संजय बिरले, जिला उपनिबंधक गौतम वाल्दे,जिला लेखा परीक्षक वर्ग 1 सुधीर आत्राम, सहकार भारती के विवेक जुगादे की प्रमुख उपस्थिति में उद्घाटन समारोह संपन्न होगा। इस 3 दिवसीय कार्यशाला में पत संस्था कार्यों से संबंधित विविध विषयों पर विशेषज्ञों के व्याख्यान होंगे और मार्गदर्शन करेंगे।

नागपुर जिले में पत संस्थाओं की कार्यप्रणाली पारदर्शक और सहकार कायदों के अंतर्गत हो जिससे पत संस्थाओं की गुणात्मक वृद्धि हो, इसलिए सभी पत संस्थाओं के पदाधिकारी,संचालक, अधिकारी कर्मचारी वर्ग को इस कार्यशाला में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने का आवाह्न नागपुर जिला पत संस्था संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र घाटे ने किया है।




Posted in