पंजाब नेशनल बैंक में राजभाषा बैठक संपन्न

Painter: Artist busy on his creative work

PNB

21 नवम्बर 2022

नागपुर - पंजाब नेशनल बैंक द्वारा आशीष चतुर्वेदी, मंडल प्रमुख नागपुर की अध्यक्षता में नागपुर मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की दिसंबर तिमाही बैठक का आयोजन किया गया।

 आशीष चतुर्वेदी ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि हिंदी हमारी मात्र भाषा ही नहीं तो अधिकांश भारतीयों की मातृभाषा हैं , संपर्क भाषा है। आगे उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के साथ राजभाषा की महत्ता प्रतिपादित की कि जब स्पेन जैसा विकसित देश स्पेनिश, चीन अपनी भाषा मंडारिन, जर्मन जर्मनी अर्थात डच के साथ विकसित देशों की श्रृंखला में अग्रसर हैं तो हम भी अपनी राजभाषा हिंदी के माध्यम से अपना, अपने बैंक, अपने देश के कारोबार विकास में बेहतर योगदान दे सकते हैं।

पश्चिम अंचल मुंबई राजभाषा शील्ड प्रतियोगिता में नागपुर मंडल को प्रथम पुरस्कार प्राप्ति हेतु  स्टाफ सदस्यों का अभिनंदन किया।उन्होंने ग्राहकों को उनकी भाषा में सेवा देने का अनुरोध किया। ग्राहकों को डिजिटल प्रयोग हेतु प्रोत्साहित करने के लिए कहा। आगे उन्होंने गृह मंत्रालय के वार्षिक कार्यक्रम 2022 - 23  के वार्षिक लक्ष्यों एवं सांविधिक अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का अनुरोध किया तथा शाखा में राजभाषा रिकार्ड का यथोचित रखरखाव करने के लिए कहा।

उक्त बैठक में सचिन गतफने  उप मंडल प्रमुख के साथ संजय मंडपे, स्वप्निल सांघी,  मुख्य प्रबंधक गण के साथ नागपुर नगर स्थित शाखा कार्यालयों के चुनिंदा शाखा प्रमुखों के साथ अखिल भारतीय पीएनबी निबंध प्रतियोगिता, अखिल भारतीय यात्रा वृत्तांत प्रतियोगिता, अंचल पत्रिका में प्रकाशित आलेख में सर्वोत्कृष्ट पुरस्कार के साथ ही क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय मुंबई के तत्वावधान में बैंक नराकास समिति के सदस्य बैंकों के लिए आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी आदि में पुरस्कृत/सम्मिलित रचनाकर्मी स्टाफ सदस्यों द्वारा विशेष प्रतिनिधित्व के साथ सहभागिता की गई।

इस अवसर पर मंडल प्रमुख के कर - कमलों द्वारा विजेता स्टाफ सदस्यों को स्नेह चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

 दीपक चांदेकर, मुख्य प्रबंधक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ममता वारके, राजभाषा वरिष्ठ प्रबंधक ने बैठक का संयोजन एवं समन्वय किया।




Posted in