CAMIT
9 अक्टूबर 2026 10.15 AM
नागपुर - यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.4% एमडीआर को 15 अक्टूबर से बढ़ाकर 1 जनवरी 2027 तक स्थगित किए जाने की खबर व्यापारियों एवं एमएसएमई के लिए राहत का सकारात्मक संकेत है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी अपेक्षित है।
कैमिट ने प्रारंभ से ही इस निर्णय का समय रहते पुरजोर विरोध किया और व्यापारियों की चिंताओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया।कैमिट के अध्यक्ष डाॅ. दीपेन अग्रवाल ने कहा कि हमारा स्पष्ट मानना है कि जिस व्यापारी ने यूपीआई और डिजिटल इंडिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसी पर डिजिटल भुगतान स्वीकार करने का अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना उचित नहीं है।
उन्होंनें कहा कि,हमारी मांग केवल एमडीआर को स्थगित करने की नहीं, बल्कि इसे पूर्णतः समाप्त कर जीरो-एमडीआर व्यवस्था जारी रखने की है। सरकार से हमारा आग्रह है कि व्यापारियों एवं एमएसएमई के हित में इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार कर स्थायी समाधान निकाला जाए। डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन दीजिए, व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ मत डालिए!















