नव वर्ष पर सड़क सुरक्षा संदेश पोस्टर से जनजागृति

Painter: Artist busy on his creative work

Deepak-agencies

26 दिसम्बर 2025                 2.15 PM

नागपुर -  नव वर्ष 2026 के अवसर पर यातायात नियमों की जनजागृति करने के उद्देश्य से दीपक एजेंसीज के संचालक दीपक लालवानी तथा सोनल लालवानी द्वारा सड़क सुरक्षा संदेश देने वाले पोस्टर का निर्माण किया गया है। दीपक लालवानी ने कहा कि, सड़क सुरक्षा संदेश देनेवाले पोस्टर के तीन मुख्य संदेश इस प्रकार हैं,शराब का सेवन करके वाहन न चलाएं, तेज गति से वाहन न चलाएं एवं वाहन चलाते समय वाहन की गति  पर नियंत्रण रखें,वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग ना करें।

सोनल लालवानी ने कहा, सड़क सुरक्षा संदेश देनवाले पोस्टर द्वारा लोगों में जागृति होगी। मानव जीवन अमूल्य है। यातायात नियमों के बारे में सजकता लाकर अपना और दूसरों का बहुमूल्य जीवन सुरक्षित करना हम सबका कर्तव्य है। इसके पूर्व भी जनहित कार्यों हेतु भैरोसिंह शेखावत, प्रणब मुखर्जी, अटलबिहारी वाजपेयी, नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली, भगत सिंह कोश्यारी, नितिन गडकरी, वसुंधरा राजे सिंधिया, शिवराज पाटिल, डॉ. हर्षवर्धन, अशोक गहलोत, भूपेंद्र पटेल, आचार्य देवव्रत ने लालवानी दंपत्ति के जनहित कार्यों की सराहना कर शुभकामनाएं दी  हैं। 

सड़क सुरक्षा संदेश देनेवाले पोस्टर का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इसे प्राप्त करने हेतु दीपक लालवानी, दीपक एजेंसीज, दीपक आर्केड रेसीडेंसी रोड सदर से संपर्क कर सकते हैं।









Posted in